Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विकास कार्यों से संतुष्ट बिरगांव की जनता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

बिरगांव विकास कार्य

  • बिरगांव के संतरविदास वार्ड में विकास की बयार

रायपुर/ बिरगांव। नगर निगम बिरगांव के संतरविदास वार्ड में पार्षद डॉ. शकील ने अपने विकास कार्यों से जनता का दिल जीत लिया है। पार्षद बनने के बाद डॉ. शकील ने अपने अधिकांश वादों को पूरा करते हुए वार्ड को विकास की नई राह पर अग्रसर किया है।

संतरविदास वार्ड के निवासी पार्षद के कार्यों से बेहद संतुष्ट हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड में जितनी भी समस्याएं थीं, वे सभी का समाधान किया गया है। डॉ. शकील ने केवल अपने वार्ड के ही नहीं, बल्कि पूरे 40 वार्डों के निवासियों की समस्याओं को हल किया है, जिससे बिरगांव की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

1990 से बिरगांव क्षेत्र में जनसेवा कर रहे डॉ. शकील ने कभी भी राजनीतिक भावनाओं को अपने काम में हावी नहीं होने दिया। वे समाजसेवा के रूप में कार्य करते आ रहे हैं और उनकी यही समर्पण भावना उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment