

सुकमा (कौशल संदुजा)
नगर पंचायत दोरनापाल में जन समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 27 जुलाई से 06 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान अब तक 568 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविर के सातवें दिन, वार्ड क्रमांक 08, 09, 11, 12, और 14 के लिए नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजन किया गया।
शिविर की शुरुआत: शनिवार को नगर पंचायत दोरनापाल कार्यालय प्रांगण में आयोजित शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यपालन अभियंता अमर चौहान ने शिविर का अवलोकन किया और इसे सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
आवेदन और निराकरण: शिविर में 227 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे कुल 568 आवेदन हो गए हैं। इनमें से 06 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि 316 राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों को निराकरण के लिए भेजा गया है। आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना, पट्टा, नया राशन कार्ड, सड़क, नाली, भवन मरम्मत, पेंशन, निजी शौचालय निर्माण, पेयजल व्यवस्था, बोर खनन, पाइपलाइन विस्तार, सामुदायिक भवन मरम्मत, विकलांग प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, नया नल कनेक्शन, राशन नहीं मिलने, और आंगनबाड़ी भवन मरम्मत जैसी समस्याओं से संबंधित थे।
जनता का उत्साह: राज्य शासन द्वारा प्रारंभ किए गए जन समस्या निवारण पखवाड़ा को लेकर जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नामेश कांवड़े ने बताया कि सभी आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।
“माननीय विष्णु देव साय के सुशासन में, शिविर के माध्यम से हर वार्ड की समस्या को जानकर उसका समाधान निकाला जा रहा है।”
बलिराम नायक
भाजपा मंडल अध्यक्ष
“जन समस्या निवारण पखवाड़ा का उद्देश्य वार्डों के अंतिम व्यक्ति तक की समस्या को जानकर उसका समाधान करना है।”
धर्मेंद्र सिंह भदौरिया
नेताप्रतिपक्ष न पँ दोरनापाल
पार्षद ने कहा, “इस पखवाड़े से लोगों का विश्वास सरकार के प्रति मजबूत हुआ है।”
राधा नायक
पार्षद, दोरनापाल










