

- गिरफ्तार 04 नक्सली दिनांक 23.06.2024 को पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे घटना में 201 वाहिनी कोबरा के 02 जवान हुए थे शहीद।
- गिरफ्तार 05 नक्सली दिनांक 06.04.2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मण्डीमरका एवं गोंदपल्ली के मध्य सुरक्षा बलों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में शामिल
- गिरफ्तार सभी नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के है निवासी।
- गिरफ्तार करने में जिला बल, डीआरजी सुकमा, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 वाहिनी कोबरा की रही है संयुक्त कार्यवाही।
कौशल संदुजा
जगदलपुर।
जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, आंनद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, राकेश चंद्र शुक्ल, कमाण्डेन्ट 150 वाहिनी सीआरपीएफ, अमित चौधरी, कमाण्डेन्ट 201 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा विकास कुमार राय, द्वितीय कमान अधिकारी 150 वाहिनी सीआरपीएफ, संयज कुमार, बामुला द्वितीय कमान अधिकारी, 201 वाहिनी कोबरा, निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 23.06.2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में संलिप्त आरोपियों की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 30.06.2024 को थाना जगरगुण्डा एवं कैम्प टेकलगुडेम से जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम टेकलगुडे़म व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान तीमापुरम एवं टेकलगुड़ेम के मध्य जंगल/पहाड़ी में सादे वेश-भूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम कमशः 01. कंुजाम रामा पिता कुंजाम बोड्डा (डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी तीमापुरम सरपंचपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 02. बारसे बिच्चेम पिता बारसे इंगा डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी तीमापुरम सरपंच पारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0), 03. कुंजाम जोगा पिता कुंजाम हुंगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी तीमापुरम पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) एवं 04. कुंजाम भीमा पिता कुंजाम हुंगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 21 वर्ष निवासी जोनागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) होना तथा सभी नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये। नक्सल संगठन मे कार्य करना बताये जाने से थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने से दिनांक 23.06.2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तीमापुरम के पास सुरक्षा बलों के ट्रक वाहन को आईईडी से विस्फोट करने की घटना में शामिल रहना पाया गया घटना में 201 वाहिनी कोबरा के 02 जवन शहीद हुए थे। घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में पूर्व से अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 302, 307, 147, 148, 149, भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण इनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 30.06.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 01.07.2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त घटना में शामिल 06 नक्सलियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार एवम अन्य फरार नक्सलियों के बारे में किया गया खुलासा जिनकी गिरफ्तारी के लिये लगातार हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 30.06.2024 को थाना जगरगुण्डा से निरीक्षक सुरेद्र यादव के हमराह जिला बल एवं डीआरजी किलो की संयुक्त पार्टी नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम उरसांगल, मण्डीमकरा, गोंदपल्ली की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम गोंदपल्ली के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे जिनमे से घेराबंदी कर 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. पुनेम सुक्का पिता मोटू (डीएकेएमएस सदस्य) उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) 02. मिड़ियम देवा उर्फ एंगा पाण्डू पिता स्व. मिड़ियम आयतू (डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी उरसांगल थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0), 03. भोगाम मल्ला पिता जोगा (डीएकेएमएस सदस्य) उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी उरसांगल थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0), 04. मुचाकी भीमा पिता धुरवा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 36 वर्ष निवासी उरसागंल थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) एवं 05. तामू नंदा पिता बुधरू (मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) का होना तथा सभी नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये। नक्सल संगठन मे कार्य करना बताये जाने से थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने से दिनांक 06.04.2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मण्डीमरका एवं गोंदपल्ली के मध्य सुरक्षा बलों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में शामिल रहना पाया गया। घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में पूर्व से अपराध क्रमांक 08/2024 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण इनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 30.06.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 01.07.2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।









