



- आरोपिया के कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब जप्त
जगदलपुर।
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से महुआ शराब विक्रय करती एकमहिला पर में पुलिस ने कार्रवाई की है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को सूचना मिली थी कि महिला मुकान्ता झाली जो नयमुंडा तिरंगा चौक की रहने वाली है वो अपने घर में अवैध रूप से महिला महुआ शराब की बिक्री करने के लिए शराब रखी हैं. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, कार्रवाई हेतु टीम
रवाना की व उक्त टीम के द्वारा नयमुंडा तिरंगा चौक के पास आरोपीया के घर में पहुँच कर छापेमारी कर संदेह के आधार घर की तलाशी ली गयी जो घर अंदर एक 05 लीटर वाले जरकिन तथा 02 लीटर वाले 02 पेप्सी बोत्तल में रखे कुल 09 लीटर किमती 900/- रु. बरामद किया गया। जिस सम्बन्ध में आरोपिया से पूछताछ करने पर आरोपिया द्वारा उक्त महुआ शराब को अपना होना तथा विक्रय करने के लिए रखना बताया गया। तत्पश्चात आरोपिया के कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब को जप्त कर आरोपिया मुकान्ता झाली पति स्व. कालू झाली उम्र 42 वर्ष नयमुंडा तिरंगा चौक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।






