दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया मंत्री पद व आम आदमी पार्टी से इस्तीफा
OM Darpan
Apr 11, 2024 12:45 am
194 views
11 Apr 2024
अरविंद केजरीवाल सरकार को लगा एक और नया झटका
नई दिल्ली 10 अप्रैल 2024। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार आनंद ने मंत्री पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. राजकुमार आनंद अरविंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे. राजकुमार आनंद ने कहां 'मुझे कहीं से भी ऑफर नहीं मिला हैं।' उन्होने कहा आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। आज ये आम आदमी पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।' राजकुमार आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है. दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती है. मैं बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने वाला व्यक्ति हूं अगर दलितों के लिए ही काम नहीं कर पाया तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है.जरूरी खबरें
विज्ञापन