Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

24 दिसंबर से रायपुर में पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रीशिव महापुराण कथा का आयोजन, तैयारी जोरों पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।

पं. प्रदीप मिश्रा की वाणी से श्रीशिव महापुराण कथा का आयोजन 24 दिसंबर से रायपुर के सेजबहार में किया जाएगा। आयोजक मंडल को छत्तीसगढ़ समेत देशभर के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस आयोजन को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं और वृहद पंडाल तैयार किया जा रहा है।

बुधवार को आयोजन स्थल का जायजा लेने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम और आयोजक मंडल के सदस्य एकत्रित हुए। आयोजक मंडल के प्रमुख कमल देवांगन और देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि आयोजन लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में होगा और इसकी तैयारी जोरों पर है। फिलहाल कथा स्थल को समतल किया जा रहा है।

आयोजकों ने यह भी बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा देवांगन समाज एकजुट होकर कार्य करेगा। पुलिस प्रशासन और आयोजक मंडल के पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

आयोजकों ने यह भी बताया कि जल्द ही कथा स्थल पर अस्थायी कार्यालय खोला जाएगा, जहां विभिन्न सेवाभावियों को उनकी मंशा के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपने के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। इच्छुक श्रद्धालुओं को उनके सेवा कार्य के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment