Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

त्योहारी सीजन में बाजार की भीड़ और जाम से निपटने की तैयारी: जिला प्रशासन ने तय किए पार्किंग स्थल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

त्योहार के मद्देनजर बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, और पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस और निगम प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की है। इस बैठक के दौरान तय किया गया कि दुर्ग मार्केट के अलग-अलग हिस्सों में वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। साथ ही कुछ मार्गों पर बैरिकेड्स लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

इंदिरा और सराफा मार्केट के लिए विशेष व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पुलिस लाइन, महात्मा गांधी स्कूल और मारवाड़ी स्कूल मैदान में की जाएगी। वहीं, आम नागरिकों के वाहनों के लिए सीएसपी कार्यालय परिसर, पशु चिकित्सालय के सामने और शनिचरी बाजार के पास खाली जमीन पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।

अधिकारियों की टीम, जिसमें आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एसडीएम हरवंश मिरी, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, तहसीलदार क्षमा यदु, यातायात पुलिस निरीक्षक यशपाल ध्रुव, और कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद शामिल थे, ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के बाद सभी पार्किंग स्थल तय किए गए।

इसके अलावा, पसरा लगाकर फूल, दीया, मोमबत्ती आदि बेचने वालों के लिए टीबी हॉस्पिटल के सामने का मैदान और इंदिरा मार्केट के पार्किंग स्थल को आरक्षित किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment