- चिंतागुफा के सरपंच वेट्टी हंदा और उप सरपंच मडकम हुर्रा के खिलाफ चेतावनी
सुकमा.
कोंटा एरिया कमेटी के सचिव ने एक प्रेस नोट जारी कर चिंतागुफा के रामाराम सरपंच वेट्टी हंदा और भेज्जी उप सरपंच मडकम हुर्रा को गंभीर आरोपों के साथ चेतावनी दी है।
प्रेस नोट के अनुसार, सरपंच वेट्टी हंदा पर ग्रामीणों से बीमा योजना के नाम पर तीन लाख रुपये बैंक में जमा करने और उन्हें वापस न करने, लोगों से मारपीट करने और तीन महिलाओं के साथ जबरन अत्याचार करने के आरोप लगाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, उप सरपंच मडकम हुर्रा पर पुलिस के संपर्क में रहकर सहायता करने, आने-जाने वालों पर निगरानी रखने और पुलिस को सूचना देकर आम लोगों को आत्मसमर्पण कराने का आरोप लगाया गया है।
प्रेस नोट में इन अधिकारियों को सभी आरोपों के मद्देनजर अपने सार्वजनिक कार्यों को छोड़कर आम जीवन जीने की चेतावनी दी गई है।









