Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग। 

दुर्ग केंद्रीय जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विचाराधीन कैदी ने बैरक के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान किशुन साहू (निवासी: देवरी गांव, धमधा क्षेत्र) के रूप में हुई है। वह वर्ष 2024 से अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

मिली जानकारी के अनुसार, किशुन साहू ने जेल के बैरक नंबर 20 के टॉयलेट में बेडशीट का फंदा बनाया और अपनी जान दे दी। अन्य कैदियों ने जब उसका शव फंदे पर लटका देखा तो तुरंत जेल प्रशासन को सूचना दी।

कुछ दिनों से चल रहा था बीमार

बताया जा रहा है कि विचाराधीन कैदी किशुन साहू की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और जेल में ही उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की हत्या के आरोप में था बंद

पुलिस के अनुसार, आरोपी किशुन साहू ने 19 अप्रैल 2024 को पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी कविता साहू की जानवर बांधने वाली रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने स्वयं थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। तभी से वह दुर्ग केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर बंद था।

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच की जा रही है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow