पार्षद महेंद्र,अशवंत साहू ने शोभायात्रा का किया स्वागत
महासमुंद
शहर में में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार के शाम भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल होकर नेहरू चौक पर फूलमाला भेंट कर शोभायात्रा का स्वागत किया भाजपा पार्षद महेंद्र जैन, भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू, भाजपा नेता विक्की गुरु दत्ता, भाजपा नेता भरत खत्री, भाजपा नेता ललितांग गोलच्छा, भाजपा नेता योगेश सोनी, शामिल रहे
शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के साथ ही झांकी शामिल थी। इसके साथ ही शस्त्र शास्त्रों के साथ ब्राम्हण समाज के लोग शामिल हुए , शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज के लोग पारंपरिक परिधान में नजर आए।
तुषार साहू ने कहा वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री नारायण ने अपने छठे अवतार में पृथ्वी लोक में ऋषि जगदंमिनी के घर में परशुराम के रूप में अवतार लिया था। इस दौरान उन्होंने अन्याय अत्याचार के खिलाफ अस्त्र-शस्त्र उठाकर 21 बार धरती से संहार किया था









