24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में 1739 दिव्यांगों को मिला प्रोजेक्ट सहारा का साथ

शेयर करें

OM Darpan

Aug 04, 2026 04:06 am 504 views
रायपुर में 1739 दिव्यांगों को मिला प्रोजेक्ट सहारा का साथ
  रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजधानी के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रोजेक्ट 'सहारा' के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण बांटे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी प्रतिभा को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों को नया नाम और सम्मान देकर समाज की सोच बदली है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1000 से अधिक हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर और कृत्रिम अंग प्रदान किए।

स्टेडियम के कायाकल्प का एलान

मुख्यमंत्री ने इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मौजूदगी में सीएम ने बताया कि रायपुर में विशेष अभियान चलाकर 1600 से अधिक दिव्यांगों की पहचान की गई, जिनमें से अब तक कुल 1739 को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त 3.58 करोड़ की राशि के लिए आभार जताया।

डिजिटल सुशासन और नवाचार

साय ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 70 लाख महिलाओं को 18 हजार करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। उन्होंने 'सेवा सेतु' एप और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से पारदर्शी शासन का दावा किया। इस दौरान विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, प्रमुख सचिव शहला निगार, संभागायुक्त श्याम धावड़े और कलेक्टर गौरव सिंह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट सरल और गोल्डन आवर का भी शुभारंभ किया।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925003355292

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 16 / 195