21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोर को चालू करते ही बोर में हुआ बारुदी विस्फोट, युवक की मौत

शेयर करें

OM Darpan

Apr 29, 2024 08:45 pm 214 views
बोर को चालू करते ही बोर में हुआ बारुदी विस्फोट, युवक की मौत
राजनांदगांव। राजनांदगांव डोंगरगांव थाना क्षेत्र के जामसरार में एक बड़ी घटना सामने आई। मोटर पंप का स्टार्टर ऑन करते ही यहां विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आने से मजदूर मनेरी निवासी (31 वर्षीय) नरेश कुमार पिता धीरपाल ओटी की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट से युवक के चेहरे में गंभीर चोट के निशान हैं। वहीं बोर में विस्फोट की बात से पुलिस की नींद उड़ गई है। पुलिस हैरान है कि विस्फोट जैसी घटना को किसने अंजाम दिया है। मामले को बड़ी साजिश मानकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जामसरार गांव में संतोष वैष्णव का फॉर्म हाऊस है। यहां पर मनेरी निवासी 31 वर्षीय नरेश डेढ़ साल से मजदूरी का काम करता था। मजदूर नरेश ओटी रविवार सुबह फॉर्म हाऊस में काम करने पहुंचा और फसलों में पानी की सिंचाई करने मोटर पंप के स्टार्टर को ऑन किया। इसके साथ ही धमाका हो गया। मजदूर नरेश ब्लास्ट होते ही 26 फीट दूर में जा कर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विस्फोट इतनी जबरदस्त थी कि मजदूर 26 फीट दूर जाकर गिरा और उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि धमाके की गूंज आधा किलो मीटर तक गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान मजदूर नरेश ओटी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर विवेचना में जुटी है।

साजिश के तहत् रखा बारुद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों द्वारा एक बड़ी साजिश के तहत स्टार्टर के पास बारुद रखा गया था। इसे स्टार्टर से कनेक्ट कर दिया गया था। एक तरह से आईईडी प्लांट किया था जो कि स्टार्टर ऑन करते ही फटा और मजदूर चपेट में आ गया। आशंका है कि टारगेट फॉर्म हाऊस मालिक जिला पंचायत सदस्य संतोष थे। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। जांच के बाद इस मामले में कुछ बड़ा खुलासा होगा। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों द्वारा किसी और को टारगेट करते एक बड़ी साजिश के तहत बारूद को मौके पर प्लांट किया गया था। फारेंसिक टीम द्वारा की जा रही जांच डोगरगांव एसडीओपी दिलीप सिसोदिया ने बताया कि, जामसरार के एक फार्म हाउस में बोर शुरू करने गए युवक की ब्लास्ट होने से मौत हो गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस के साथ ही फारेंसिक टीम द्वरा जांच की जा रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921120916594

विज्ञापन

Advertisement