21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अशोक महाराज ने सुनाई श्रीकृष्ण जन्म कथा, भक्तों ने उल्लास से मनाया नंदोत्सव

शेयर करें

OM Darpan

Nov 06, 2025 11:58 am 303 views
अशोक महाराज ने सुनाई श्रीकृष्ण जन्म कथा, भक्तों ने उल्लास से मनाया नंदोत्सव

साहू परिवार के बारसी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में उमड़ा भक्तिभाव

महासमुंद।
साहू परिवार के स्व. बिन्दा साहू और स्व. हरीश साहू की बारसी पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव का आयोजन किया गया। आमासिवनी से पधारे कथाव्यास अशोक महाराज के प्रवचन के चौथे दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्म कथा और नंदोत्सव का वर्णन हुआ।

इस कार्यक्रम के यजमान सतीश साहू, गीता साहू और साहू परिवार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू उपस्थित थे। कथा का पूजन पंडित अशोक कृष्णा महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ कराया।

कथाव्यास अशोक महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव और देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका पालन-पोषण नंदबाबा के घर में हुआ, इसलिए नंदगांव में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध कर पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से मुक्त कराया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्ण जन्म की खुशी में मंगलवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाया गया। भक्तों ने माखन, मिश्री और तिल लड्डू का प्रसाद ग्रहण किया और नाच-गाकर नंदोत्सव मनाया। इस अवसर पर लक्ष्मी नाथ साहू, लल्ली साहू, डिंपल साहू, यशराज साहू, प्रेम साहू, प्रियांशु साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921214229134

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 18