बस्तर की रैमती मौर्य ने पेश की मिसाल, महतारी वंदन योजना के पैसों से संवार रहीं नातियों का भविष्य
OM Darpan
Aug 27, 2026 02:03 am
804 views
27 Aug 2026
-
मेटावाड़ा की रैमती ने खेती और बिहान समूह से बनाई नई पहचान
-
बच्चों की शिक्षा में कर रहीं मदद
खेती और बिहान समूह से बढ़ाया मान
करीब 10 साल पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान समूह से जुड़ीं रैमती मौर्य फिलहाल अमृता स्व सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने क्लस्टर संगठन से आर्थिक मदद लेकर साग-सब्जी की खेती शुरू की है। वे अपनी उपज को स्थानीय तोकापाल साप्ताहिक बाजार और केशलूर में बेचकर नियमित आय कमा रही हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ी है।रक्षाबंधन पर मिली 31वीं किस्त की सौगात
रक्षाबंधन से ठीक पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिलने पर रैमती मौर्य ने विष्णु देव साय सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने इस मदद को बहनों के लिए मुख्यमंत्री की ओर से विशेष सौगात बताया। रैमती के अनुसार, बिहान समूह के माध्यम से आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने और महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार के अन्य सदस्यों पर उनकी निर्भरता कम हुई है।जरूरी खबरें
विज्ञापन