25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर की कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Sep 06, 2024 08:36 am 162 views
  • भानपुरी थाने की टीम ने शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
भानपुरी (कौशल संदुजा) भानपुरी, जिला बस्तर (छ.ग.) – बस्तर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में थाना भानपुरी की टीम ने ग्राम केसरपाल के पास जंगल क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी नंदो भतरा, पिता मोंगराज, निवासी झलिया गुड़ा, थाना सिंगसारी, जिला उमरकोट, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 32.040 लीटर शराब (तीन पेटी बियर और एक पेटी मैकडॉवेल नंबर-1), एक हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल और एक रेडमी कंपनी का टच मोबाइल बरामद किया गया। जप्त की गई शराब की कीमत 14,040 रुपए, मोटरसाइकिल की कीमत करीब 20,000 रुपए और मोबाइल की कीमत करीब 2,000 रुपए है। आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
  • निरीक्षक: राकेश राठौर
  • प्रधान आरक्षक: सुन्दर बघेल, राधे लाल कोर्राम
  • आरक्षक: प्रेमु वर्मा, देवेंद सिन्हा, प्रदीप मरकाम, संदीप सलाम, प्रसाद कुमार
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925220749888

विज्ञापन

Advertisement