25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Sep 06, 2024 08:20 am 220 views
  • महिलाओं का भी इस्तेमाल कर रहे थे तस्कर, 21.6 किलोग्राम गांजा बरामद
जगदलपुर (कौशल संदुजा) बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बोधघाट थाना क्षेत्र के बस स्टेशन से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपी अफरोज आलम (19 वर्ष), कुसुमदेवी (45 वर्ष), मनकी देवी (69 वर्ष), और शोभा हरिजन (31 वर्ष) के कब्जे से 21.6 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस ने जानकारी के आधार पर बस स्टेशन पर छापेमारी की। आरोपी अफरोज आलम और कुसुमदेवी से पूछताछ के बाद पता चला कि गांजा बोरगांव, उड़ीसा के सप्लायर शोभा हरिजन से खरीदा गया था। बस्तर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से शोभा हरिजन को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को 20(B) और 29 NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925220749888

विज्ञापन

Advertisement