25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

2024 में बस्तर पुलिस की नक्सल विरोधी कार्रवाई में बड़ी सफलता

शेयर करें

OM Darpan

Oct 01, 2024 08:26 am 288 views
2024 में बस्तर पुलिस की नक्सल विरोधी कार्रवाई में बड़ी सफलता

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

 बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाते हुए, बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि वर्ष 2024 के पहले आठ महीनों में सुरक्षाबलों ने नक्सली मोर्चे पर निर्णायक बढ़त हासिल की है। इस अवधि के दौरान, विभिन्न मुठभेड़ों में 157 से अधिक माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थलों से LMG, Ak-47, इंसास जैसे अत्याधुनिक हथियार भी ज़ब्त किए हैं।

2024 में अब तक, 663 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 556 ने आत्मसमर्पण करके मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। सुंदरराज पी ने कहा कि दस माओवादी, जिनमें बाहरी इलाकों के DKSZC जोगन्ना, DKSZC रंधेर, TSC मेंबर सागर, DKSZC रूपेश, DVCM शंकर राव, DVCM विनस, DVCM जगदीश और ACM रजिता, ACM लक्ष्मी, ACM संगीता शामिल हैं, मारे गए हैं और उनके शव बरामद किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर की जनता शांति चाहती है और सरकार के इस अभियान का समर्थन कर रही है। सरकार, प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से नक्सल समस्या के समाधान और विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए कार्यरत हैं। सुंदरराज पी ने आश्वासन दिया है कि अधूरे कार्य जल्द पूर्ण किए जाएंगे, और नक्सल खात्मे की तय तारीख 31 मार्च 2026 की दिशा में एक-एक कदम बढ़ाया जा रहा है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925143642118

विज्ञापन

Advertisement