मेडिकल कॉलेज से इलाज के दौरान फरार कैदी दंतेवाड़ा से 24 घंटे बाद गिरफ्तार
OM Darpan
Oct 19, 2024 08:46 am
214 views
19 Oct 2024
[smartslider3 slider=6]
जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। घटना की जानकारी लगते ही ड्यूटी पर तैनात जवान उसकी खोजबीन में जुट गए थे। 24 घंटे के बाद पुलिस ने फरार कैदी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गीदम में रहने वाला महेंद्र दीवान (25) को दंतेवाड़ा पुलिस ने आठ अक्तूबर को दंतेवाड़ा में स्थित 9वीं बटालियन में आठ लाख रुपये के चोरी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार महेंद्र दीवान आरक्षक के पद पर था, जिसे पुलिस ने बर्खास्त कर दिया था। उपजेल में रहने के दौरान आरोपी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे तीन जेल पहरी के निगरानी में 14 अक्तूबर को मेकाज में भर्ती किया गया था। 17 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे के समय कैदी महेंद्र दीवान ने अपने पैर में बंधी हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया। उस समय उसे किसी ने भी नहीं देखा, जिसके चलते वह भागने में सफल रहा। सुबह जब जेल पहरियों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने इसकी सूचना मेकाज चौकी से लेकर परपा थाना, गीदम थाना, दंतेवाड़ा थाना आदि को दी। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां से उसे वापस जेल भेज दिया गया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन