21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमृतसर में बेमेतरा का बढ़ा मान: जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा का 'सिरपाव' से सम्मान

शेयर करें

OM Darpan

Jan 23, 2026 02:15 am 384 views
अमृतसर में बेमेतरा का बढ़ा मान: जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा का 'सिरपाव' से सम्मान

अमृतसर/बेमेतरा।

छत्तीसगढ़ सिख समाज के बेमेतरा जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा को सिख धर्म के प्रमुख केंद्र अमृतसर में विशेष सम्मान से नवाजा गया है। अमृतसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले ने हरदीप सिंह को गुरु घर की सेवा और समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से 'सिरपाव' भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।

संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले ने इस अवसर पर हरदीप सिंह द्वारा सिख धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु घर की सेवा और मानवता के प्रति समर्पण ही असली धर्म है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अत्यंत सौभाग्य की बात: हरदीप सिंह

सम्मान प्राप्त करने के बाद हरदीप सिंह राजा छाबड़ा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "संत महापुरुष बाबा जी का आशीर्वाद मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह सम्मान मुझे गुरु घर और समाज की सेवा को और अधिक समर्पण व निष्ठा से करने की प्रेरणा देता है।"

यह उपलब्धि न केवल हरदीप सिंह के लिए व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि इससे पूरे बेमेतरा जिले और छत्तीसगढ़ सिख समाज का नाम रोशन हुआ है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921234258718

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 6