24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल में फिर खूनी खेल: सुवेंदु अधिकारी के करीबी की कार रोककर दागी 4 गोलियां, इलाके में भारी तनाव

शेयर करें

OM Darpan

May 08, 2026 12:08 am 239 views
बंगाल में फिर खूनी खेल: सुवेंदु अधिकारी के करीबी की कार रोककर दागी 4 गोलियां, इलाके में भारी तनाव

chandranath-dutt-murder-bjp-leader-suvendu-adhikari-close-aide-shot-dead-west-bengal-omdarpan

कोलकाता (ओमदर्पण न्यूज़)।

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ दत्त की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी कार को रोककर बेहद करीब से फायरिंग की और कम से कम 4 गोलियां दागीं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है।

पीछा कर कार रुकवाई, फिर की अंधाधुंध फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात चंद्रनाथ दत्त अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही दत्त की कार धीमी हुई, घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दत्त के सिर और सीने में गोलियां लगीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खून से लथपथ और गंभीर हालत में उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अब हमलावरों की पहचान और इस जघन्य वारदात के पीछे की असली वजह पता लगाने में जुटी हुई है।

अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है और पूरे इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भी अस्पताल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच तेज कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की संख्या और वारदात का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गरमा सकता है सियासी माहौल

यह हत्या ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से ही राजनीतिक माहौल काफी गर्म बना हुआ है। राज्य में भाजपा की जीत के बाद कई हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चंद्रनाथ दत्त की हत्या के बाद राजनीतिक तनाव और बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की कई एंगल से गंभीरतापूर्वक जांच कर रहे हैं और जल्द ही हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925000353477

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 10 / 119