21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CGPSC और DMF घोटाले में बड़ी कार्रवाई, रिमांड खत्म होने पर जेल भेजे गए आरोपी

शेयर करें

OM Darpan

Sep 06, 2026 07:29 pm 724 views
CGPSC और DMF घोटाले में बड़ी कार्रवाई, रिमांड खत्म होने पर जेल भेजे गए आरोपी
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF और CGPSC घोटाला मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। ED ने आरोपियों की रिमांड बढ़ाने का आवेदन नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया। CGPSC घोटाले की जांच में अभ्यर्थियों से पेपर के नाम पर मोटी रकम वसूलने का खुलासा हुआ है। ED के वकील सौरभ पांडेय के मुताबिक, आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर अभ्यर्थियों तक प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के पेपर पहुंचाने के नेटवर्क से जुड़ा था।

100 सवाल मैच होने का दावा

जांच के दौरान एक महिला अभ्यर्थी ने बयान दर्ज कराया है। महिला का दावा है कि उसे प्रीलिम्स परीक्षा का पेपर पहले ही मिल गया था। वास्तविक परीक्षा में पूछे गए सभी 100 सवाल कथित तौर पर उस पेपर से मेल खाते थे। इसके बाद मेन्स परीक्षा का पेपर दिलाने के नाम पर महिला से करीब 70 लाख रुपये लिए गए। हालांकि, मेन्स का जो पेपर उसे दिखाया गया, वह वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल नहीं खाया। पूछताछ में ऐसे अन्य अभ्यर्थियों से भी पैसे लिए जाने की जानकारी मिली है।

60 दिन में चार्जशीट का लक्ष्य

ED अब उन लोगों की भूमिका खंगाल रही है जिनका पेपर नेटवर्क से सीधा संबंध है। कई संदिग्धों को समन जारी किए गए हैं। जांच एजेंसी का लक्ष्य 60 दिनों के भीतर जांच पूरी कर प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल करना है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921214229134

विज्ञापन

Advertisement