11 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनजीटी की हरी झंडी के बाद रायपुर में फिर छाएगा क्रिकेट का खुमार, 16 से जिम्बाब्वे से भिड़ेगी मंधाना ब्रिगेड

शेयर करें

OM Darpan

Oct 12, 2026 02:59 am 863 views
एनजीटी की हरी झंडी के बाद रायपुर में फिर छाएगा क्रिकेट का खुमार, 16 से जिम्बाब्वे से भिड़ेगी मंधाना ब्रिगेड


रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से विशेष अनुमति मिलने के बाद भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का रास्ता साफ हो गया है। इस अहम सीरीज के लिए भारतीय टीम की नई फुल-टाइम कप्तान स्मृति मंधाना रविवार शाम रायपुर पहुंच चुकी हैं और बाकी खिलाड़ी भी सोमवार तक यहां डेरा डाल देंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


आज से मैदान में पसीना बहाएंगी भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम सोमवार (12 अक्टूबर) को रायपुर पहुंचने के साथ ही अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी और अपनी रणनीतियों को धार देगी। वहीं, मेहमान जिम्बाब्वे की महिला टीम भी सोमवार को ही राजधानी पहुंचेगी और एक दिन के विश्राम के बाद 13 अक्टूबर को अभ्यास के लिए मैदान पर उतरेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 और तीसरा 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये तीनों डे-नाइट मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। महज छह दिनों के भीतर तीन अंतरराष्ट्रीय मैच होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।


पहली बार फुल-टाइम कप्तान बनीं स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट के लिए यह सीरीज एक नए युग की शुरुआत है। धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व कर रही हैं। विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा को उप-कप्तानी सौंपी गई है, जबकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इस 15 सदस्यीय टीम का अहम हिस्सा हैं। टीम में इनके अलावा ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि को शामिल किया गया है।


ई-टिकट से मिलेगी एंट्री

दर्शकों को विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जा रही है और स्टेडियम परिसर में ई-टिकट आसानी से स्कैन हो सके, इसके लिए ओपन वाई-फाई की विशेष सुविधा मिलेगी। दर्शकों को टिकट के साथ ही तय संख्या में पार्किंग पास भी दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा खान-पान और शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


कलेक्टर की निगरानी में पुख्ता रहेंगी सभी व्यवस्थाएं

मुख्य सचिव विकासशील की उच्च स्तरीय बैठक के बाद रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक लोकल सपोर्ट कमेटी का गठन किया गया है। पुलिस, खेल, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, एनआरडीए और स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी मिलकर सारी व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति और वीआईपी आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। स्टेडियम में एंबुलेंस तैनात रहेगी और स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के अस्पतालों की मैपिंग भी शुरू कर दी है। साथ ही फायर ब्रिगेड, बिजली, मोबाइल नेटवर्क और इमरजेंसी रूट की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। गौरतलब है कि 2 जुलाई 2026 को एनजीटी ने यहां खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी थी, लेकिन हालिया सुनवाई के बाद ट्रिब्यूनल ने इन तीन मैचों के लिए अपने आदेश में संशोधन कर आयोजन को मंजूरी दे दी है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012034325158

विज्ञापन

Advertisement