20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक भावना बोहरा ने पेंड्रीकला में किया ₹32 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

शेयर करें

OM Darpan

Jun 07, 2026 05:02 am 319 views
विधायक भावना बोहरा ने पेंड्रीकला में किया ₹32 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
विधायक भावना बोहरा द्वारा पेंड्रीकला में भूमिपूजन कार्यक्रम। विधायक भावना बोहरा द्वारा पेंड्रीकला में भूमिपूजन कार्यक्रम। पेंड्रीकला/पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पेंड्रीकला में 32 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से सीसी रोड, नाली एवं मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है। इन विकास कार्यों के पूरा होने से न केवल ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि गांव की स्वच्छता व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। यह कार्य ग्रामवासियों के सम्मानजनक जीवन और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। क्षेत्र के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के बेहतर भविष्य के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। विधायक भावना बोहरा द्वारा पेंड्रीकला में भूमिपूजन कार्यक्रम।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920220540974

विज्ञापन

Advertisement