बिरगांव: ग्रेन अन्नपूर्णा एटीएम केंद्र में अव्यवस्था, खाद्य विभाग से तत्काल निरीक्षण की मांग
OM Darpan
Aug 11, 2026 08:18 pm
892 views
11 Aug 2026
-
हितग्राहियों को नहीं मिल रहा नमक, शक्कर और चावल; इकराम अहमद ने अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा से की शिकायत
गार्ड के भरोसे संचालित हो रहा केंद्र
बिरगांव का एटीएम केंद्र वर्तमान में केवल गार्ड के भरोसे संचालित होता दिखाई दे रहा है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वहां किसी जिम्मेदार अधिकारी की नियमित निगरानी या उपस्थिति नहीं है। इकराम अहमद ने कहा कि ऐसी संवेदनशील व्यवस्था में अधिकारियों का समय-समय पर मौके पर उपस्थित रहना बेहद जरूरी है ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।जांच और कार्रवाई की मांग
खाद्य विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है कि एटीएम केंद्र की व्यवस्था, चावल की उपलब्धता और नमक-शक्कर वितरण की तत्काल जांच की जाए। इकराम अहमद ने स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों को उनके हिस्से का राशन बिना किसी व्यवधान के समय पर मिल सके।जरूरी खबरें
विज्ञापन