Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बिरगांव: ग्रेन अन्नपूर्णा एटीएम केंद्र में अव्यवस्था, खाद्य विभाग से तत्काल निरीक्षण की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • हितग्राहियों को नहीं मिल रहा नमक, शक्कर और चावल; इकराम अहमद ने अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा से की शिकायत

✍️ विशेष संवाददाता

बिरगांव | नगर निगम बिरगांव क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित ग्रेन अन्नपूर्णा (एटीएम) सेंटर की अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इकराम अहमद ने खाद्य विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि केंद्र में हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा से धरातल पर जाकर केंद्र का निरीक्षण करने और वास्तविक समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

शिकायत के अनुसार, 24 घंटे और सातों दिन खुला रहने वाला यह एटीएम सोमवार को सुबह 11 बजे तक चावल उपलब्ध नहीं करा सका। इसके कारण राशन लेने पहुंचे लोगों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा और बिना राशन के वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा, हितग्राहियों ने नमक और शक्कर उपलब्ध नहीं होने की भी शिकायत की है। इकराम अहमद ने सवाल उठाया कि यदि समय पर राशन ही नहीं मिलेगा, तो इस सरकारी व्यवस्था का उद्देश्य कैसे पूरा होगा।

गार्ड के भरोसे संचालित हो रहा केंद्र

बिरगांव का एटीएम केंद्र वर्तमान में केवल गार्ड के भरोसे संचालित होता दिखाई दे रहा है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वहां किसी जिम्मेदार अधिकारी की नियमित निगरानी या उपस्थिति नहीं है। इकराम अहमद ने कहा कि ऐसी संवेदनशील व्यवस्था में अधिकारियों का समय-समय पर मौके पर उपस्थित रहना बेहद जरूरी है ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

जांच और कार्रवाई की मांग

खाद्य विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है कि एटीएम केंद्र की व्यवस्था, चावल की उपलब्धता और नमक-शक्कर वितरण की तत्काल जांच की जाए। इकराम अहमद ने स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों को उनके हिस्से का राशन बिना किसी व्यवधान के समय पर मिल सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow