29 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री साय ने दी जशपुर को बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली मार्ग को मिली स्वीकृति

शेयर करें

OM Darpan

Jul 30, 2026 11:34 pm 745 views
मुख्यमंत्री साय ने दी जशपुर को बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली मार्ग को मिली स्वीकृति
  जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में ग्रामीण अधोसंरचना विकास को लगातार नई गति मिल रही है। इसी कड़ी में राज्य शासन ने जिले के बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये की भारी-भरकम प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण कार्य बहुत जल्द धरातल पर शुरू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी जल्द शुरू करेगा निर्माण कार्य यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शुमार थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने अब मुहर लगा दी है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण से वर्षों से चली आ रही आवागमन की जद्दोजहद का अब स्थायी समाधान हो सकेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती नई सड़क तैयार होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा सुलभ होगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिलेगी। विशेष रूप से बारिश के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली मुश्किलों से बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर जिले में सड़क संपर्क का लगातार विस्तार हो रहा है, जो आर्थिक और सामाजिक विकास को नई मजबूती दे रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930015824642

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 204