17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई पर कांग्रेस का बड़ा प्रहार, शक्कर के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदेशभर में 'चीनी सत्याग्रह'

शेयर करें

OM Darpan

Sep 05, 2026 02:44 am 349 views
महंगाई पर कांग्रेस का बड़ा प्रहार, शक्कर के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदेशभर में 'चीनी सत्याग्रह'
 
  • दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को बताया विफल, रसोई का बजट बिगड़ने का लगाया आरोप

✍️ विशेष संवाददाता रायपुर | शक्कर, खाद्य सामग्री और तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के आह्वान पर राज्य के सभी जिलों में ‘चीनी सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को दोनों सरकारों की विफलता बताते हुए इसे आम जनता के साथ अन्याय करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और अत्यधिक टैक्स वसूली को इस महंगाई का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि इससे मध्यम वर्ग का जीवन दूभर हो गया है और आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने मोदी सरकार के 100 दिन में महंगाई पर लगाम लगाने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज स्थिति इसके ठीक विपरीत है। इस सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917201441518

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 7 / 186