17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

OM Darpan

May 16, 2026 10:59 am 805 views
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
  • बास्केटबॉल चयन में फर्जीवाड़े और भाई-भतीजावाद की शिकायत

भिलाई (ओमदर्पण न्यूज़)।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। लोगों ने गर्मी के मौसम में गहराते जल संकट, कैमिकल युक्त पानी की सप्लाई और बिजली संबंधी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल जोन-4 खुर्सीपार निगम क्षेत्र के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों पर भी संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आए लोगों ने सड़क, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी विधायक को आवेदन सौंपे, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बास्केटबॉल सिलेक्शन में 'खेला', खिलाड़ियों ने लगाए गंभीर आरोप

भेंट-मुलाकात के दौरान कुछ खिलाड़ी और खेल प्रेमी भी विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे। उन्होंने राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चयन प्रक्रिया को लेकर गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का बिल्कुल पालन नहीं किया गया।

शिकायत के अनुसार, एक निजी अकादमी के 8 लड़कियों और 3 लड़कों का चयन राज्य स्तर के लिए कर लिया गया, जबकि वह संबंधित अकादमी छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ से मान्यता प्राप्त इकाई ही नहीं है।

नियमों की उड़ी धज्जियां, पैसों और भाई-भतीजावाद का आरोप

खिलाड़ियों ने विधायक को बताया कि बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के नियमों के अनुसार किसी एक संस्था से अधिकतम 4 खिलाड़ी ही चयनित हो सकते हैं। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर एक ही अकादमी से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया गया।

खिलाड़ियों का आरोप है कि बाहरी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई, जबकि योग्य और स्थानीय खिलाड़ियों की पूरी तरह अनदेखी की गई। चयन प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर न देने, भाई-भतीजावाद और पैसों के प्रभाव के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

चयन प्रक्रिया से पहले ही बन गई थी लिस्ट!

खिलाड़ियों ने सनसनीखेज दावा करते हुए बताया कि चयन समिति द्वारा चयन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई थी। खिलाड़ियों ने दावा किया है कि उनके पास इन सभी मामलों से जुड़े पुख्ता तथ्य और सबूत मौजूद हैं।

विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाड़ियों की शिकायतों और आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और खेल प्रतिभाओं के साथ किसी भी सूरत में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।


Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917131258455

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 348