21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर में मवेशियों के विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

शेयर करें

OM Darpan

Sep 20, 2026 04:20 am 616 views
बीजापुर में मवेशियों के विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

आवापल्ली पुलिस ने सन्नू मड़ावी को किया गिरफ्तार, फसल नुकसान को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

✍️ विशेष संवाददाता

बीजापुर। बीजापुर जिले के थाना आवापल्ली अंतर्गत ग्राम चाटलापल्ली में मवेशियों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 18 सितंबर को चाटलापल्ली निवासी सन्नू मड़ावी और उसके छोटे भाई विज्जा मड़ावी के बीच विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि विज्जा के मवेशी सन्नू के खेत में घुस गए थे और फसल को नुकसान पहुंचाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसने हिंसक मोड़ ले लिया।

विवाद के दौरान आवेश में आकर 50 वर्षीय सन्नू मड़ावी ने लकड़ी के खूंटे से विज्जा मड़ावी पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने के कारण विज्जा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आवापल्ली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने इस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सन्नू मड़ावी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना आवापल्ली में अपराध क्रमांक 15/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement