आर्थिक तंगी के बीच विनीता के लिए सहारा बनी कन्या विवाह योजना
OM Darpan
संवाददाता
रायपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक बड़ा सहारा साबित हो रही है। इसी योजना के तहत ग्राम पंचायत केशवनगर की रहने वाली विनीता सिंह का विवाह हाल ही में बिना किसी आर्थिक बोझ के संपन्न हुआ। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण माता-पिता शादी के खर्च को लेकर काफी चिंतित थे, लेकिन इस योजना ने उनकी सारी परेशानी दूर कर दी।
35 हजार रुपये के साथ मिली विवाह सामग्री
सेवा संकल्प अभियान के तहत इन दिनों कई ऐसे गरीब परिवारों को राहत मिल रही है, जो संसाधनों के अभाव में अपनी बेटियों की शादी का खर्च नहीं उठा पाते। विनीता के परिवार के सामने भी आयोजन का बड़ा संकट था। ऐसे में विभाग की तरफ से परिवार को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ शादी के लिए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस मदद से बिना किसी कर्ज या परेशानी के विवाह समारोह पूरा हो गया।
माता-पिता की दूर हुई चिंता
विनीता सिंह ने बताया कि पैसों की कमी के चलते उनके माता-पिता आयोजन को लेकर काफी तनाव में थे। समय पर मिली इस मदद से न सिर्फ उनकी आर्थिक चिंताएं दूर हुईं, बल्कि शादी भी सम्मानजनक तरीके से संपन्न हो गई। विनीता ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी सामाजिक सुरक्षा साबित हो रही है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन