20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हल षष्ठी पर किसानों के आराध्य बलराम की जयंती मनाई, बैंक परिसर में हुआ पूजन

शेयर करें

OM Darpan

Sep 03, 2026 07:25 am 373 views
हल षष्ठी पर किसानों के आराध्य बलराम की जयंती मनाई, बैंक परिसर में हुआ पूजन
  • प्रधान कार्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना

  • कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि की कामना की

दुर्ग। दुर्ग के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के प्रधान कार्यालय परिसर में सोमवार को भगवान बलराम की जयंती और हलषष्ठी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की उपस्थिति में किसानों के आराध्य देवता भगवान बलराम की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सहकारी जनप्रतिनिधियों ने किसानों, श्रमिकों और अन्नदाताओं की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि देश और प्रदेश के किसानों की मेहनत सफल हो और कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि बनी रहे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा, जनप्रतिनिधि रमाकांत द्विवेदी, लेखूदास, राजेन्द्र यादव, अजय तिवारी और योगेन्द्रधर दिल्लीवार मौजूद रहे। पूजन कार्यक्रम में बैंक अधिकारी हृदेष शर्मा, कुसुम ठाकुर, के.के. नायक, रोहित वर्मा, धीरेन्द्र देवांगन और एस.पी. वाहने सहित प्रधान कार्यालय एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920123351551

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 11 / 189