17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गृह विभाग ने रायपुर में पुलिस उपायुक्तों की जिम्मेदारी में किया बदलाव

OM Darpan

Jul 13, 2026 10:10 pm 328 views
गृह विभाग ने रायपुर में पुलिस उपायुक्तों की जिम्मेदारी में किया बदलाव

  • तारकेश्वर पटेल, दीपमाला कश्यप और अर्चना झा को रायपुर कमिश्नरेट में मिली बड़ी कमान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर जारी इस आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तारकेश्वर पटेल बने उपायुक्त

जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में इसी जोन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर पदस्थ थे। शासन ने उन्हें अब पदोन्नत करते हुए उसी क्षेत्र की मुख्य जिम्मेदारी दी है।

दीपमाला और अर्चना को नई जिम्मेदारी

बिलासपुर विशेष शाखा में जनरल पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत दीपमाला कश्यप को अब रायपुर बुलाया गया है। उन्हें पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट रायपुर का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही अर्चना झा की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है।

अर्चना झा अब यातायात संभालेंगी

अर्चना झा को पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीएडब्ल्यू में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थीं। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई पोस्टिंग जॉइन करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से दिनदहाड़े बीच सड़क पर लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917091151822

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 344