महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का कल, कोरबा की ज्योति ने सुकन्या समृद्धि में शुरू किया निवेश
OM Darpan
Aug 31, 2026 04:22 am
1,042 views
31 Aug 2026
कोरबा | छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ-साथ आत्मनिर्भर निर्णय लेने का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अब बचत और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की तैयारियों के लिए कर रही हैं। इस योजना ने महिलाओं को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार निवेश करने की शक्ति प्रदान की है।
बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में बचत शुरू
कोरबा नगर के सीतामढ़ी क्षेत्र के विकास नगर की निवासी ज्योति पटेल इस योजना का प्रमुख उदाहरण हैं। उन्हें हर माह 1000 रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि को ज्योति पटेल अपनी दोनों बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत खाता खुलवाया है और उसमें नियमित जमा करना शुरू कर दिया है।आर्थिक आजादी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
ज्योति पटेल के अनुसार, महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने स्तर पर बचत करने का एक बड़ा अवसर दिया है। अब उन्हें बेटियों के भविष्य के लिए छोटी-छोटी राशि बचाने के लिए हर बार अपने पति पर निर्भर रहने या उनसे पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वे अपनी प्राथमिकता के अनुसार राशि का उपयोग कर रही हैं।विष्णु भैया की पहल से सशक्त हुईं बहनें
विष्णु भैया द्वारा बहनों के हित में समय पर खातों में भेजी जा रही इस राशि से महिलाओं में खुशी का माहौल है। ज्योति पटेल का मानना है कि विष्णु भैया ने बहनों के बारे में सोचकर यह बहुत अच्छी योजना बनाई है, जिससे परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए ठोस कदम उठाए जा पा रहे हैं। यह राशि अब केवल एक मासिक सहायता न रहकर बेटियों के सपनों और सुरक्षित भविष्य का आधार बन गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत के माध्यम से ज्योति अब अपनी दोनों बेटियों की शिक्षा और भविष्य की अन्य जरूरतों के लिए पहले से तैयार हैं। विष्णु भैया की इस पहल से महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती मिली है, बल्कि वे अब अपनी जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित कर पा रही हैं।जरूरी खबरें
विज्ञापन