20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेपाल त्रासदी पर अंबिकापुर में शोक, मोमबत्ती जलाकर मृतकों के परिजनों के लिए मांगी शक्ति

शेयर करें

OM Darpan

Sep 01, 2026 09:50 pm 244 views
नेपाल त्रासदी पर अंबिकापुर में शोक, मोमबत्ती जलाकर मृतकों के परिजनों के लिए मांगी शक्ति
  अंबिकापुर। अंबिकापुर के स्थानीय घड़ी चौक पर नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सरगुजा पुलिस और नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपदा में लापता हुए नागरिकों के सकुशल मिलने और मृतकों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि नेपाल की इस त्रासदी ने पूरे मानव समाज को गहरे दुख में डाल दिया है।

नवा बिहान के सदस्यों ने जताया दुख

नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के संयोजक मंगल पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेविका वन्दना दत्ता और साहित्यकार संतोष दास 'सरल' ने शोक सभा में अपने विचार रखे। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा को हृदयविदारक बताया। कार्यक्रम में अजय तिवारी, सुजान विंद, सत्यनारायण यादव, बृजबिहारी द्विवेदी, सुरेश बुनकर, अंकुर सिन्हा, संजय ठाकुर, विजय किशोर उपाध्याय, संतोष कुमार विश्वकर्मा, हिना खान, रीना ठाकुर और मनीषा सिन्हा उपस्थित रहे। संचालन अनिल कुमार मिश्रा ने किया और आभार प्रदर्शन अमृत लाल प्रधान ने किया।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920140400692

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 189