18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आधुनिक खेती की नई राह: नैनो उर्वरकों से बदली किसान रतन सिंह की तकदीर, कम लागत में मिल रहा बंपर उत्पादन

शेयर करें

OM Darpan

Jun 27, 2026 08:39 am 179 views
आधुनिक खेती की नई राह: नैनो उर्वरकों से बदली किसान रतन सिंह की तकदीर, कम लागत में मिल रहा बंपर उत्पादन
 

नैनो उर्वरकों से खेती कर किसान रतन सिंह ने बढ़ाई पैदावार

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवाचार को बढ़ावा

  • कोरबा के जपेली गांव में दिखा तकनीक का सकारात्मक असर

  • परिवहन और भंडारण में सुविधा के साथ बढ़ी पैदावार

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि नवाचारों को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों के सुखद परिणाम अब धरातल पर दिखने लगे हैं। कोरबा जिले के ग्राम जपेली निवासी कृषक रतन सिंह ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर न केवल खेती की लागत कम की है, बल्कि उत्पादन में भी उल्लेखनीय सुधार कर एक नई मिसाल पेश की है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नैनो डीएपी-यूरिया जागरूकता अभियान शुरू

परंपरागत खेती छोड़ अपनाया आधुनिक मार्ग

साढ़े चार एकड़ भूमि पर खेती करने वाले कृषक रतन सिंह के लिए अब कृषि आय का सशक्त माध्यम बन गई है। वर्षों से पारंपरिक तरीके से खेती कर रहे रतन सिंह ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो उर्वरकों का प्रयोग शुरू किया। कृषक का कहना है कि नैनो उर्वरक कम मात्रा में भी अत्यंत प्रभावी साबित हो रहे हैं, जिससे फसलों की वृद्धि और विकास में तेजी आई है। इस तकनीक ने उनके खेती करने के नजरिए को पूरी तरह बदल दिया है।
यह भी पढ़ें: आधुनिक खेती का कमाल: नैनो उर्वरकों से किसान ने घटाई लागत

सुगम प्रबंधन और लागत में आई भारी कमी

आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से खेतों में पोषक तत्वों का बेहतर प्रबंधन संभव हुआ है। कृषक रतन सिंह ने बताया कि पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया की बोतलों के परिवहन और भंडारण में काफी आसानी होती है। चालू खरीफ सीजन के लिए भी उन्होंने नैनो उर्वरक जुटा लिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इन प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी वैज्ञानिक पद्धति और नवाचार अपनाने की सलाह दी है, ताकि खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: खेती में नई क्रांति: सहकारी समिति के संबल से बदली किसान की तकदीर
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918144948599

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 189