27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रमिक मुद्दों पर पहल के लिए सांसद विजय बघेल का सम्मान

शेयर करें

OM Darpan

Sep 28, 2026 01:17 am 764 views
श्रमिक मुद्दों पर पहल के लिए सांसद विजय बघेल का सम्मान

सेवानिवृत्ति आयु, रोजगार, टोल और वेतन से जुड़े मामलों में सहयोग का यूनियन ने किया जिक्र

भिलाई। श्रमिकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की दिशा में पहल, काम से हटाए गए कुछ श्रमिकों को दोबारा रोजगार दिलाने, राजनांदगांव टोल और बीएसपी में समय पर वेतन से जुड़े मामलों में सहयोग को लेकर रविवार को सांसद विजय बघेल का सम्मान किया गया। समारोह इंजीनियरिंग भवन, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर भिलाई में हुआ।

एफएसएनएल कर्मचारी यूनियन से संबद्ध बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं और मांगों को लेकर समय-समय पर सांसद से मुलाकात की गई। उन्होंने सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने की दिशा में पहल के साथ हटाए गए कुछ श्रमिकों को पुनः रोजगार, सीजी-7 वाहनों से संबंधित राजनांदगांव टोल की समस्या और बीएसपी श्रमिकों के समय पर वेतन के मामलों में सहयोग का जिक्र किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रमिक हित में अभी कई काम किए जाने हैं और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने श्रमिकों के मुद्दे उठाने के लिए उज्जवल दत्ता और उनकी टीम की सराहना की तथा श्रमिकों के साथ संवाद बनाए रखने की बात कही।

एमडी एनबी लालसन ने कहा कि सांसद लंबे समय से श्रमिकों से जुड़े विषय उठाते रहे हैं। कार्यक्रम में श्रमिकों और यूनियन पदाधिकारियों ने भी आगे संवाद और सहयोग जारी रखने की बात कही।

समारोह की अध्यक्षता उज्जवल दत्ता ने की। सांसद का गजमाला व गमछा पहनाकर स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान एनबी लालसन, सुरपल्ली रहमान, परमिंदर सिंह नागी, शत्रुघ्न निर्मलकर, मनोज कुमार, अशोक गनवीर, मोहम्मद ईशा, होरो सिका, वी. वासु, कामेश्वर शर्मा, मोहम्मद असलम और खूबचंद वर्मा सहित श्रमिक व यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928024840112

विज्ञापन

Advertisement