24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में नशामुक्ति का शंखनाद: विहिप मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की पहल; 550 विद्यार्थियों ने लिया नशा न करने का संकल्प

शेयर करें

OM Darpan

Dec 24, 2025 01:04 am 371 views
दुर्ग में नशामुक्ति का शंखनाद: विहिप मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की पहल; 550 विद्यार्थियों ने लिया नशा न करने का संकल्प

नशामुक्ति अभियान दुर्ग

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप), मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा चलाया जा रहा नशामुक्ति अभियान अब युवाओं के बीच एक नई अलख जगा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के मालवीय नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास 'प्रयास हॉस्टल' में एक भव्य नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका लक्ष्मी निषाद और मातृशक्ति विभाग सह संयोजिका रानी साहू दीदी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी, विशेषकर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।

डॉ. मानसी गुलाटी ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी दीदी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने वैज्ञानिक और सामाजिक तर्कों के साथ युवाओं को समझाया कि कैसे नशा न केवल शरीर को बल्कि भविष्य को भी खोखला कर देता है।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति का संदेश देते हुए यह नारा गूंजा:

"नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाई बहना, स्वास्थ्य की होगी बड़ी खराबी, होगी बड़ी खराबी! नशा से डर है बड़ा जहर है, जीते जी मर जाना, नशा से होगी बड़ी खराबी, होगी बड़ी खराबी।"

इस अभियान को सफल बनाने में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की पूरी टीम मुस्तैद रही। कार्यक्रम में मातृशक्ति से जिला सह संयोजिका अनु राणा सहित लक्ष्मी जँघेल, सीमा गुप्ता, मधु कसेर, सोनी राजपूत, मनीषा सोनी, सोनम यादव, उपासना साहू, रश्मि जातव, प्रेरणा कश्यप और प्रीति राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बजरंग दल और प्रबंधन का मिला साथ

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया। जिला मंत्री राकेश रामलोचन तिवारी, सह मंत्री जीवेश उपाध्याय और नगर अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल ने भी उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रयास हॉस्टल के अधीक्षक लव कुमार वर्मा ने भी अपने विचार रखे और सभी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

550 विद्यार्थियों की रही भागीदारी

इस जागरूकता अभियान में हॉस्टल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 150 छात्र और 400 छात्राओं समेत कुल 550 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा ली।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924103113791

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 7 / 182