21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Apr 16, 2024 09:40 pm 174 views
सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
मुम्बई। सलमान खा के घर के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। वरिष्ट पुलिस अधिकारी नें मंगलवार 16 अप्रैल को बताया कि गिरफ्तार किए गए 2 लोगों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के बाहर तीन बार रेकी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता (24वर्ष) बिहार, सागर पाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार की सुबह बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अभिनेता सलमान खान के हर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि आरोपियों को सोमवार को देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त विक्की मोटरसाइकिल चला रहा था। वहीं, पीछे बैठे सागर ने कथित तौर पर अभिनेता के घर पर गोलीबारी की। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लख्मी गौतम ने एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी कि दोनों लोगों को मंगलवार सुबह एक फ्लाइट से मुंबई लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि उनकी मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921201110171

विज्ञापन

Advertisement