20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाड़ी में मिला नव विवाहिता का शव

शेयर करें

OM Darpan

Apr 18, 2024 11:02 pm 233 views
बाड़ी में मिला नव विवाहिता का शव
बेमेतरा। पति ने अपनी ही पत्नी को मारकर गड्‌ढे में गाड़ दिया। यह मामला बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाने का है। बताया जाता है कि उनकी शादी अभी महीनेभर पहले ही हुई थी। वारादात के बाद से आरोपी पति फरार है। बाड़ी से बदबू उठने पर लोगों को पता चला लाश दबे होने का। मिली जानकारी के अनुसार मृतका रेशमी वर्मा (22 वर्ष) है। वह कुल्लू गांव की रहने वाली थी। बताया जाता है कि 01 महीने पहले ही ग्राम लुक के रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा से उसकी शादी हुई थी। मृतका की सास ने बताया मृतका की सास बीरन बाई ने बताया कि वह शनिवार को धमधा के अछोटी गांव गई थी। बेटे और बहू ने उनसे पैर छूकर विदा किया था। जब सोमवार को मृतका की सास घर लौटी तो बड़े बेटे रमांकात की पत्नी ने बताया कि, आपके बेटा- बहू ओमप्रकाश और रोशनी बिना बताए कही चले गए है। इसके बाद परिवार ने दोनों की लापता होने की सूचना थाने में दी। दो दिनों की पता साजी की गई पर वे कहीं नहीं मिले। इसके बाद गुरूवार की सुबह मृतका की सास बाड़ी में राख फेकने बाड़ी गई तो मृतका की सास को बदबू आई। आस-पास के लोगों को पता चलने के बाद जब गड्‌ढे को खोदा गया तो वहां बहू की लाथ मिली। ससुर और भाईयों से की गई पुछताछ पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मृतका के ससुर और आरोपी के 06 भाइयों से पुलिस ने पुछताछ की । मृतका की परिजनों को दी गई जानकारी।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920150421287

विज्ञापन

Advertisement