20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेकाहारा अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड ने लगाई फांसी

शेयर करें

OM Darpan

Jun 09, 2024 12:11 am 209 views
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में पदस्थ महिला सुरक्षा गार्ड ने अपनी चुनरी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शनिवार को शकिला बानो की ड्यूटी रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट लैब में थी। जहां खुद को लैब में बंदक कर फांसी झूल गई। आत्महत्या की सुचना मिलते की मेकाहारा अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस घटना की  जानकारी मौदहापारा थाना को दी गई। मौदहापरा थाना द्वारा तत्काल पहुच जांच शुरू कर दी गई। बताया जाता है कि महिला गार्ड अस्पताल में कार करने वाली प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी में काम करती थी।
  मौदहापारा थाना प्रभारी ने बताया शकीला सुबह 8 बजे ड्यूटी पर आई थी। दोपहर सोनोग्राफी लैब में ड्यूटी स्थान का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। पुलिस ने महिला का शव का पंचनामा कर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृतिका शकीला बानो मंदिर हसौद थाने क्षेत्र के खुटेरी की रहने वाली थी। खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है। महिला का मोबाइल बरामद कर पुलिस जांच में जुट गई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920160432831

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 7 / 191