गांजे की खेती करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
OM Darpan
Jun 25, 2024 06:41 am
170 views
25 Jun 2024
[smartslider3 slider=2]
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना, एण्टी क्राईम व साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाई की जा रहीं है।
नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाई करने हेतु एण्टी क्राईम, साईबर की विशेष टीम का गठन किया गया है. साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है की नशे की सामाग्री बिक्री व सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाई करें।
इसी तारतम्य में दिनांक 23.06.24 को एण्टी क्राईम व साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली की थाना धरसींवा, ग्राम देवरी में एक व्यक्ति के घर के बाड़ी में गांजा का पौधा उगाया गया है।
जिसकी सुचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम, साईबर यूनिट तथा थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान में जाकर छापेमारी की कार्यवाई की गई। कार्यवाई के दौरान स्थान पर 01 व्यक्ति उपस्थित पाया गया, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुनील पांडे निवासी धरसींवा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके घर के बाड़ी की तलाशी लेने पर बाड़ी में गांजा का पौधा उगा होना पाया गया। पूछताछ में सुनील पांडे द्वारा गांजे के पौधे को उगाना बताये जाने पर आरोपी सुनील पांडे को गिरफ्तार कर। उसके कब्जे से गांजे के 3 पौधे जिसकी कीमती लगभग 10,000/- रूपये आकी गई है. जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में 379/2024 धारा 20क नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाई की गई।
आरोपी पहले भी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन