धमतरी में आरक्षक के साथ मारपीट और लूटपाट, तीन आरोपी गिरफ्तार
OM Darpan
Nov 25, 2024 12:52 am
227 views
25 Nov 2024
धमतरी।
आरक्षक के साथ मारपीट और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना उस समय हुई जब गैदराम मरकाम, जो एसडीओपी ऑफिस में डीएसएफ आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं, अपनी ड्यूटी समाप्त कर शाम 5:30 बजे अपने गांव दाबगांव लौट रहे थे। ग्राम कर्राघाटी चमेदा तिराहा के पास तीन अज्ञात आरोपियों ने उनका पीछा कर मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपियों ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और एक आरोपी ने उनकी गर्दन पर चाकू टिकाकर 200 रुपये लूट लिए। एक अन्य आरोपी ने उनके कूल्हे पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया, जबकि तीसरे आरोपी ने थप्पड़ मारकर मारपीट की।
घटना की रिपोर्ट नगरी थाने में दर्ज करवाई गई और अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम को रवाना किया गया। घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर तीनों आरोपियों - धीरज बिसेन, हितेश्वर मरकाम और ज्ञानेंद्र नेताम - को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त काले रंग की एक स्कूटी, लूट की गई 200 रुपये की राशि और दो चाकू जप्त किए गए। साथ ही आरोपियों की पहचान प्रार्थी द्वारा कार्यपालिका दंडाधिकारी के समक्ष कराई गई।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध नगरी थाने में अपराध क्रमांक 93/24 धारा 118(1), 309(6) बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक शरद ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक श्रीराम पटेल, प्रधान आरक्षक तानसिंह साहू, आरक्षक ईशुकुमार साहू, जीवन ध्रुव, संपत संभाकर, योगेश कुमार साहू, धर्मेंद्र बघेल, योगेंद्र साहू, झमेल राजपूत, मेघराज साहू, कल्याण नेताम, महाबली सलाम, केशव पटेल और दुर्गेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी
- धीरज बिसेन पिता स्व. नंदकुमार बिसेन, उम्र 22 वर्ष, निवासी नगरी
- हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान पिता अंजोर सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी नगरी
- ज्ञानेंद्र नेताम पिता कचरू राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी नगरी, जिला धमतरी
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
