23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्लासगो में ज्ञानेश्वरी यादव का जलवा, राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर पदक जीतकर रचा इतिहास

शेयर करें

OM Darpan

Jul 27, 2026 09:50 pm 484 views
ग्लासगो में ज्ञानेश्वरी यादव का जलवा, राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर पदक जीतकर रचा इतिहास
  रायपुर।  राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में छत्तीसगढ़ की होनहार एथलीट ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ज्ञानेश्वरी को हार्दिक बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

ग्लासगो में ज्ञानेश्वरी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि यूरोप के ग्लासगो में आयोजित इन खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने अद्भुत साहस, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। कड़े मुकाबले के बीच भारत के लिए रजत पदक जीतकर उन्होंने न केवल देश का मान बढ़ाया, बल्कि छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ भाई-बहनों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। खेलो इंडिया की यह होनहार खिलाड़ी अब राज्य की अन्य खेल प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

बेटियों के लिए नजीर बनी सफलता

श्री चौधरी ने ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता को 'खेलो इंडिया' जैसी पहल का सुखद परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी का समर्पण, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प देशभर के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वित्त मंत्री ने ज्ञानेश्वरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी उन्हें अनंत शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923222613895

विज्ञापन

Advertisement