6 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुम्हारी में 28 जुलाई को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

शेयर करें

OM Darpan

Jul 16, 2025 11:06 pm 447 views
कुम्हारी में 28 जुलाई को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश
कुम्हारी (रोहितास सिंह भुवाल)। कुम्हारी में बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा आगामी सावन के तीसरे सोमवार, 28 जुलाई को पाटन से टोलाघाट तक भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में "सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण" के उद्देश्य से निकलने वाली इस यात्रा की तैयारियों को लेकर कुम्हारी में बैठक हुई, जिसमें यात्रा की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जितेंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है और समापन पर टोलाघाट में रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक होगा। गांव-गांव में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाएगा। भक्तों से दान के रूप में चावल एकत्र कर महाप्रसादी बनाई जाएगी। टोलाघाट में लोकगायिका पायल साहू लोककला मंच ननकट्ठी द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में जितेंद्र वर्मा, राजेन्द्र पाध्ये, दिलीप साहू, राकेश पांडेय, धर्मेंद्र सिन्हा, पी एन दुबे, गोल्डी गोस्वामी, तृप्ति चंद्राकार, योगिता वर्मा, ओंकार मारकंडे, उमाकांत साहू, उमेश्वरी साहू, सूरज यादव, उमेश साहू, गोविंद बघेल और तिलक परिहार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261007005220389

विज्ञापन

Advertisement