21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज पाटन के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा एवं योगेश निक्की भाले

शेयर करें

OM Darpan

Mar 26, 2025 04:23 pm 385 views
छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज पाटन के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा एवं योगेश निक्की भाले

 

 
  • पेंशनर्स समाज कर्मठता और लगन से विभिन्न विभागों में सेवा प्रदान कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है - जितेंद्र वर्मा

पाटन (रोहितास सिंह भुवाल)।

पाटन के जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण अखरा में आयोजित छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज पाटन तहसील के वार्षिक सम्मेलन में भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा और योगेश निक्की भाले ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस आयोजन में पेंशनर्स समाज के सक्रिय योगदान और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई। इस सम्मेलन में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज रायपुर चेतन भारती और मुख्य न्यासी अमरचंद वर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समारोह में दिवंगत पेंशनर्स सेवा निवृत्त शिक्षक स्व. भुवनलाल वर्मा, स्व. कोमल धुरंधर, और अन्य दिवंगत पेंशनर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न पेंशनर्स और अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।

जितेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा:
"आप सभी की कर्मठता और समर्पण ने हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मैं आपके कार्यों को दिल से नमन करता हूं। आप सभी के आशीर्वाद से मंडी बोर्ड से डोम शेड के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई थी, और अब पेंशनर्स भवन में अतिरिक्त हॉल और कमरों के निर्माण हेतु भी प्रयास करूंगा।"

योगेश निक्की भाले ने कहा:
"यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे इस कार्यक्रम में आकर आप सभी से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। आपके अनुभव और आशीर्वाद से मैं बेहतर सेवा प्रदान करूंगा।"

सम्मेलन में पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, केशव बंछोर, पार्षद केवल देवांगन, मनोज वर्मा, और अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261021124111869

विज्ञापन

Advertisement