21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कवर्धा में CM साय ने की बड़ी घोषणाएं: मिनी स्टेडियम व 50 लाख के भवन की मिली सौगात

शेयर करें

OM Darpan

Mar 23, 2026 06:14 am 1,265 views
कवर्धा में CM साय ने की बड़ी घोषणाएं: मिनी स्टेडियम व 50 लाख के भवन की मिली सौगात
CM Vishnu Deo Sai Kawardha

कवर्धा (ओमदर्पण न्यूज़)।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में आयोजित वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री ने कवर्धा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की पुण्य भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। राज्य सरकार का संकल्प इसे विकसित और समृद्ध बनाना है। शांति, सुरक्षा, खुशहाली और सुशासन के मूल मंत्र के साथ 3 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली ही सरकार का ध्येय है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कवर्धा को मिली ये बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कवर्धा के वार्ड क्रमांक 26 में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मिनी स्टेडियम के निर्माण और सहसपुर-लोहारा में यज्ञशाला के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए दिए जाने का भी ऐलान किया।

लोधी समाज के योगदान को सराहा

वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस से संघर्ष किया। साय ने लोधी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज वीरता और राष्ट्रसेवा के लिए जाना जाता है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज प्रदेश के विकास तक में इस समाज की सक्रिय भूमिका है।

महतारी वंदन और धान खरीदी के गिनाए आंकड़े

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा गया है और होली से पूर्व अंतर की राशि का भुगतान कर दिया गया है। महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अब तक 25 किश्तों में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर दर्शन कर चुके हैं। युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए बस्तर और सरगुजा में ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, संतोष कौशिक, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, कोमल जंघेल सहित लोधी समाज के प्रतिनिधि और भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921211140749

विज्ञापन

Advertisement