30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM विष्णुदेव साय ने की घोषणाओं की बारिश; जयंती आयोजन के लिए हर साल मिलेंगे 10 लाख

शेयर करें

OM Darpan

Dec 19, 2025 07:05 am 349 views
CM विष्णुदेव साय ने की घोषणाओं की बारिश; जयंती आयोजन के लिए हर साल मिलेंगे 10 लाख

 

CM Vishnu Deo Sai addressing Guru Ghasidas Jayanti in Bhilai CM Vishnu Deo Sai addressing Guru Ghasidas Jayanti in Bhilai CM Vishnu Deo Sai addressing Guru Ghasidas Jayanti in Bhilai CM Vishnu Deo Sai addressing Guru Ghasidas Jayanti in Bhilai

  • शिक्षा को बताया विकास का मूलमंत्र

भिलाई/ दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार बाबा गुरू घासीदास के दिखाए 'मनखे-मनखे एक समान' और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षा को विकास का मूलमंत्र बताते हुए युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने और शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री साय ने बुधवार को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन में आयोजित परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की 269वीं जयंती एवं गुरू पर्व कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने समाज की मांग पर सतनाम भवन में डोम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए और प्रति वर्ष जयंती आयोजन के लिए 10 लाख रुपए देने की बड़ी घोषणा की।

सरकार की प्राथमिकता: सबका साथ-सबका विकास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 18वीं सदी में जब छुआछूत चरम पर था, तब बाबा गुरू घासीदास ने मानवता को नई दिशा दी थी। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प के साथ बाबा के आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में शुरू हुए विकास कार्यों को वर्तमान सरकार और अधिक गति दे रही है।

समाज के लिए खोला खजाना : 75 करोड़ का बजट

सीएम साय ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है, जिसके लिए बजट में 75 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

  • शिक्षा सहायता: समाज के बेटा-बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार 15 लाख रुपए तक की सहायता दे रही है।

  • योजनाओं का लाभ: महतारी वंदन, रामलला दर्शन और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा है।

शिक्षा और रोजगार पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे उच्च पदों पर पहुंचें, इसके लिए जिला मुख्यालयों में 'नालंदा परिसर' का निर्माण किया जा रहा है। बेरोजगारी दूर करने के लिए नई उद्योग नीति लाई गई है, जिसके तहत अब तक करीब 8 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। उन्होंने नशाखोरी के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात भी कही।

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने 'खानी और बानी' (खान-पान और वाणी) को शुद्ध रखने की सलाह दी। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बाबा के संदेशों को आत्मसात करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, और गुरू घासीदास सेवा समिति के अध्यक्ष भरत लाल कुर्रे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001013617273

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 22 / 184