21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क किनारे लगे अवैध बोर्ड पर निगम की कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Feb 10, 2026 07:16 am 379 views
सड़क किनारे लगे अवैध बोर्ड पर निगम की कार्रवाई

Omdarpan

भिलाई नगर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के सख्त निर्देशों के बाद मैदानी अमला हरकत में आ गया है। आयुक्त ने सभी जोन आयुक्तों को स्पष्ट निर्देशित किया है कि शहर में कहीं भी सड़क किनारे, नालियों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा दिखे, तो उसे तत्काल हटाया जाए।

इसी कड़ी में आज जोन-5 के अंतर्गत हुडको क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। यहाँ मुख्य सड़क मार्ग पर किए गए अनाधिकृत निर्माण और अतिक्रमण को निगम के दस्ते ने जेसीबी की मदद से हटा दिया। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि सड़क किनारे एक पैथोलॉजी लैब का बोर्ड अवैध रूप से लगाया गया था। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। सुरक्षा और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से इस बोर्ड को तत्काल हटा दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान निगम का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने की इस मुहिम में सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, दुर्योधन साहू, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार, विनोद यादव और गेंद प्रसाद सहित राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922001302658

विज्ञापन

Advertisement