11 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पर्यावरण के प्रहरी बने चिरपोटी के लोग, मिलकर रोपे 500 से अधिक पौधे

शेयर करें

OM Darpan

Jul 16, 2025 12:11 am 363 views
पर्यावरण के प्रहरी बने चिरपोटी के लोग, मिलकर रोपे 500 से अधिक पौधे
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। ग्राम पंचायत चिरपोटी में पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पंचायत द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में 500 से ज्यादा पौधे लगाए गए। इस पहल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।   सरपंच व सचिव ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम पंचायत चिरपोटी की सरपंच पूजा चंद्राकर व सचिव सी.एल. साहू के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरपंच पूजा चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना और लोगों को जागरूक करना है।
जनपद सदस्य ने ग्रामीणों को किया प्रेरित कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जनपद सदस्य ढालेश साहू ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पौधारोपण सिर्फ एक कार्य नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने की हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने हर नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की।
पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम में उपसरपंच सुरेश कुमार निषाद, पंचगण योगेन्द्र साहू, कौशल साहू, ताराचंद निषाद, परमानंद साहू, राधाबाई देशलहरे, मंजू साहू, हेमबती साहू, पूजा साहू, देवकुमार निषाद समेत गांव के कई वरिष्ठ समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, पंचायत सहायक स्टाफ – कोमलेश्वरी साहू (कंप्यूटर ऑपरेटर), आरएसयू, एलएम शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मेट, और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई। घर-घर बांटे गए पौधे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों और अन्य ग्रामवासियों को दो-दो पौधे वितरित किए गए। उन्हें इन पौधों को अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर पौधों की सुरक्षा और उन्हें संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिनमें जामुन (130), अमरूद (120), करौंदा (70), कटहल (50), आंवला (40), आम (50), और करंज (40) प्रमुख थे। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की इच्छा जताई।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261011211243572

विज्ञापन

Advertisement