18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई में कैमिकल इंडस्ट्रीज का हुआ निरीक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Apr 30, 2025 06:25 am 370 views
भिलाई में कैमिकल इंडस्ट्रीज का हुआ निरीक्षण

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

भिलाई नगर के औद्योगिक क्षेत्र में कैमिकल युक्त पानी की शिकायतों के बाद, नगर निगम भिलाई ने बोरिंग के पानी पर रोक लगा दी है। क्षेत्र के निवासियों ने शिकायत की थी कि बोरिंग से निकला पानी पीने योग्य नहीं है और इसके उपयोग से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस पर नगर निगम भिलाई ने नियमित रूप से सप्लाई पानी देने के साथ-साथ टैंकरों के माध्यम से पानी की प्रतिपूर्ति भी शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस शिकायत के आधार पर जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संयुक्त दल के माध्यम से कैमिकल इंडस्ट्रीज का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। आज नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई की क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती अनिता सावंत, साइंटिस्ट श्री शिव पटेल, और आई.आई.टी के प्रोफेसर प्रवेश शुक्ला की मौजूदगी में औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

ई.टी.पी. प्वाइंट्स पर की गई कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश कंपनियों द्वारा स्थापित ई.टी.पी. प्वाइंट्स को नियमित रूप से संचालित नहीं किया जा रहा था। इस पर श्रीमती अनिता सावंत ने कंपनियों को निर्देशित किया कि वे अपने प्वाइंट्स को सही तरीके से चलाएं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ये प्वाइंट्स बंद पाए गए, तो संस्थाओं को सील कर दिया जाएगा।

तेज कोप इंड्रस्टी का नाला पाया गया छतिग्रस्त
निरीक्षण के दौरान तेज कोप इंड्रस्टी के नाले का कुछ हिस्सा छतिग्रस्त पाया गया, जिससे कैमिकल युक्त पानी भू-जल में मिल सकता था। पर्यावरण अधिकारी ने तत्काल मरम्मत का आदेश दिया।

गोकुल नगर में स्थानांतरण के निर्देश
कुछ खटाल संचालकों द्वारा गोबर मिश्रित पानी नालियों में बहाए जाने की शिकायत पर नगर निगम आयुक्त पाण्डेय ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किया कि वे सभी खटालों को नोटिस देकर उन्हें शीघ्र गोकुल नगर में स्थानांतरित करें।

पानी की गुणवत्ता की जांच
आई.आई.टी के प्रोफेसर प्रवेश शुक्ला और सत्यजीत द्वारा निरीक्षण स्थल पर पानी के पी.एच. स्तर की जांच की गई। अधिकांश स्थानों पर पानी का पी.एच. स्तर सही पाया गया, लेकिन कुछ स्थानों पर असामान्य स्तर पाया गया। इसे लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया।

निरीक्षण के दौरान जिन प्रमुख उद्योगों का निरीक्षण किया गया, उनमें कापको इंडस्ट्रीज, गौरी शंकर इंटरप्राईजेस, श्री इंटरनेशनल व्यापार प्राईवेट लिमिटेड, सूर्या इंडस्ट्रीज, कोल केम, तेज कोक यू-2, रूकमनी वायर्स, और एम.पी. तार प्रोडक्ट्स शामिल थे। इन उद्योगों से पानी के सैंपल लेकर लैब में टेस्ट किए जाएंगे, और रिपोर्ट जिला कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261019020053431

विज्ञापन

Advertisement